बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से पहली इंसानी मौत

4

पूरी दुनिया बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी से परेशान है। इसी बीच मैक्सिको में बर्ड फ्लू से एक 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने H5N1 वायरस से हुई पहली मानव मौत की पुष्टि की। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि यह वायरस दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फैल सकता है और आने वाले वर्षों में और अधिक लोगों को संक्रमित कर सकता है। मैक्सिको में H5N1 बर्ड फ्लू से मानव मृत्यु का यह पहला मामला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि मेक्सिको के 59 साल के निवासी को मेक्सिको सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दस्त, मतली और सामान्य बेचैनी सहित बर्ड फ्लू के लक्षणों का अनुभव करने के बाद 24 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पीड़ित का पोल्ट्री या अन्य जानवरों के संपर्क में आने का कोई इतिहास नहीं था। लेकिन उसे कई सेहत से जुड़ी दिक्कतें थीं और लक्षण शुरू होने से पहले वह कई हफ्तों से बेड रेस्ट पर था। इस मृत्यु ने बर्ड फ्लू के संभावित प्रसार के बारे में गंभीर चिंता पैदा कर दी है, विशेष रूप से इसकी घातकता और मानव-से-मानव संचरण की संभावना को देखते हुए।

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, “हालांकि इस मामले में वायरस के संपर्क का स्रोत फिलहाल अज्ञात है। लेकिन मेक्सिको में पोल्ट्री में H5N2 वायरस के मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह विश्व स्तर पर इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन2) वायरस से संक्रमण का पहला ऐसा मामला सामने आया था और मैक्सिको में किसी व्यक्ति में एवियन एच5 वायरस का पहला मामला था।

क्या है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है। यह एक वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर जंगली पक्षियों से पालतू पक्षियों में फैलता है। लेकिन कभी-कभी यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। यह श्वसन तंत्र पर हमला करता है और गंभीर मामलों में मौत का कारण बन सकता है। पोल्ट्री, जलपक्षी और पशुधन के साथ काम करने वाले लोगों में इसका सबसे अधिक जोखिम होता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

बहुत ज्यादा खांसी होना, गले में सूजन, तेज बुखार, डायरिया, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, नाक बहना, यदि आपको ऐसे समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

बचाव कैसे करें?

1. जंगली पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।
2. साफ-सफाई का ध्यान रखें।
3. अपने हाथों को पानी और साबुन से हाथ धोते रहना जरूरी है।
4. भोजन बनाने से पहले इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को अच्छी तरह धोएं।
5. भोजन को सही तरह से पकाएं।
6. बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।