
जियो-ब्लैकरॉक इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भारतीय युवाओं और स्टार्टअप्स की जमकर सराहना की। इस मौके पर ब्लैकरॉक के चेयरमैन और सीईओ लैरी फिंक भी मौजूद रहे।
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत आने वाले 30 वर्षों में दुनिया से तेज़ गति से आगे बढ़ते हुए 20 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा अवसंरचना और भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश लंबे समय तक बड़े अवसर पैदा करेगा।
कार्यक्रम के दौरान ब्लैकरॉक के चेयरमैन और सीईओ लैरी फिंक ने भारतीय युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “युवा भारतवासियों के लिए मेरा संदेश है—अपने देश पर विश्वास करें और अपने देश के साथ आगे बढ़ें।”
RelianceIndustries के चेयरमैन MukeshAmbani ने JioBlackRock इवेंट में कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 से 20 वर्षों में देश में मजबूत और स्थिर कानून-व्यवस्था रही है, जिसने विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है।
मुकेश अंबानी ने कहा कि अब आने वाले कई दशकों के लिए मजबूत नींव रखी जा रही है, जिसे पूरी दुनिया ध्यान से देख रही है। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “स्टार्टअप इंडस्ट्री मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। मैं इसमें साफ तौर पर 100 नए रिलायंस बनते हुए देख सकता हूं।”
मुकेश डी. अंबानी का दृष्टिकोण हमेशा मानवता और समग्र प्रगति पर केंद्रित रहा है। AI Impact Summit में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि तकनीक, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, किस तरह मानवता को सशक्त बनाने का माध्यम बन सकती है। उनकी स्पीच में नवाचार के साथ-साथ जिम्मेदारी, समावेशन और सामाजिक प्रभाव पर विशेष जोर देखने को मिला।












