
घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ केंद्र सरकार ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 12 हजार से अधिक छापे मारे गए हैं और 15 हजार से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
सरकारी जानकारी के अनुसार, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम जारी रखें।
एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में करीब 94 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल माध्यमों से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं।
सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही राज्यों से नगर गैस वितरण पाइपलाइन के विस्तार को तेज करने को कहा गया है।
एलपीजी आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
- एलपीजी वाहक पोत ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ देश पहुंच चुके हैं
- पोतों से गैस उतारने का काम जारी है
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में सिलेंडर बुकिंग न करें और अधिकतम डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें।
- आर्मेनिया से लौट रहे लगभग 130 भारतीय तीर्थयात्रियों के आज स्वदेश पहुंचने की संभावना
- भारतीय दूतावास 24×7 कार्यरत हैं और नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं
सरकार द्वारा एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।













