17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Mystery of Indian History अगर आप भी हम्पी की सैर करने जाने वाले हैं, तो देखेना...

अगर आप भी हम्पी की सैर करने जाने वाले हैं, तो देखेना ना भूले ये खूबसूरत मंदिर…..

10

अगर आप भी हम्पी की सैर करने जाने वाले हैं
तो देखेना ना भूले ये खूबसूरत मंदिर…

अगर आप भी हम्पी की सैर करने जाने वाले हैं, तो देखेना ना भूले ये खूबसूरत मंदिर – कर्नाटका में स्थित यह मंदिर भगवान विट्ठल या भगवान विष्णु को समर्पित है। विट्ठल मंदिर एक 16वीं सदी की संरचना है। जिसका निर्माण राजा देवराय द्वितीय के शासनकाल के दौरान किया गया था और यह मंदिर विजयनगर साम्राज्य द्वारा अपनाई गई शैली का प्रतीक है।

यह हम्पी की सैर करने आए पर्यटकों के लिए एक देखने योग्य बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है क्योंकि इसकी खूबसूरती, जटिल नक्काशियां और शानदार वास्तुकला यहां स्थित किसी भी अन्य संरचना के अनुरूप नहीं है। तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित यह मंदिर मूल दक्षिण भारतीय द्रविड़ मंदिरों की स्थापत्य शैली का प्रतिनिधित्व करता है।
रंगा मंड़प और 56 संगीतमय स्तंभ जिन्हें थपथपाने से संगीत सुनाई देता है। है।
पर्यटक मंदिर के अलंकृत स्तंभों और बारीक नक्काशियों से प्रभावित हो जाते हैं।
मूर्तियों को भीतर के गर्भगृह में रखा गया है
और यहां केवल मुख्य पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं।
छोटा गर्भगृह आम जनता के लिए खुला है
जबकि स्मारकीय सजावट बड़े गृह में देखी जा सकती है।