17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home दैनिक पूजा आरती काली मैया जी की आरती | Aarti

काली मैया जी की आरती | Aarti

44

काली मैया जी की आरती

काली मैया जी की आरती
मैया जय श्यामा काली।

दुःख दूर कर मेरे, संतन प्रतिपाली।।

 कटि पर भुजा बिराजे, गल मुंडल माला।

मस्तक पर शशि सोहे, सकल वंदन काला।। मैया जय…

हाथ में शस्त्र सुहावे, जय खप्परधारी।

रक्तवर्णा दोउ नैना, जय-जय शिव प्यारी।। मैया जय…

मधुकैटभ, संहारे, महिषासुर मारी।

शुभ निशुम्भ विदारों, रक्तबीज झारी।। मैया जय…

जग मग ज्योति जल रही, अम्बाके द्वारे।

घंटा झन-झन बोले, गीत होंय न्यारे।। मैया जय…

पान फूल और ध्वजा नारियल, जो जन लें आवे।

प्रेम भक्ति श्रद्धा से जो, मातहिं ध्यावे।। मैया जय…

पूर्ण होंय सब काजा, भव बंधन छूटे।

सकल काम बन जावे, मनहिं देव रूठे।। मैया जय…

अद्भुत छवि माता की, वरंणी नहि जाई।

सहस शीष से शेषा, सकहि नाहिं गाई।। मैया जय…

जिस पर खुश हो जावे, सब दु:ख दूर करे।

यश, विद्या, बल देकर, धन भरपूर भरे।। मैया जय…

ऊँचे मंदिर राजे, नीचे नगर बसों।

जय माता काली की, मन चरणों में फंसों।। मैया जय…

प्रेम भक्ति श्रद्धा से, जो आरती गावै।

“कमलानंद’ कहैं सो, सुख सम्पति पावै।। मैया जय…

श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित

बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.)
मंदिर-
(श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक,
सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा)
धाम-
(बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)