17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Happy Dussehra: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, फलों के अर्पण के साथ...

Happy Dussehra: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, फलों के अर्पण के साथ करें ये मंत्र जाप

27

Happy Dussehra: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, फलों के अर्पण के साथ करें ये मंत्र जाप

Dussehra 2021: 15 अक्टूबर आज देशभर में दशहरे का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार दशहरा नवमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, इसलिए अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर दशहरे को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गांव-गांव, शहर-शहर मेले लगते हैं, जहां रावण के पुतले का दहन किया जाता है, पर दशहरे पर श्री राम जी की पूजा से लेकर रावण के दहन तक हिन्दू धर्म में हर कार्य मुहूर्त के अनुसार ही करना शुभ माना जाता है। इसलिए 2021 में दशहरे में पूजा-पाठ का शुभ-मुहूर्त जान लीजिए।

इस बार विजयदशमी की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक का है। साथ ही इसमें भी 2 बजे से लेकर 2 बजकर 48 मिनट का मुहूर्त अत्यंत शुभ है।

साथ ही आपको बता दें इस बार दशमी तिथि पर श्रवण नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि योग, अभिभीज मुहूर्त और विजयी मुहूर्त का संयोग बन रहा है। अगर इस मुहूर्त में पूजा-पाठ किया जाए तो ये आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे पर पूजा-पाठ करने से मां आदिशक्ति की कृपा दृष्टि होती है। मां आदिशक्ति की कृपा-दृष्टि से भक्तों के सारे दुख, कष्ट, दरिद्रता, शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं।

पूजा के लिए विशेष मंत्र

‘ओम विजयायै नम:’

इस मंत्र का जाप करते हुए आपको मां दुर्गा को दस फलों की भेंट चढ़ानी होती है। इससे मां आपसे प्रसन्न होगीं और आपके सभी दुख हर लेंगीं।

Read: त्योहारों में सस्ती हुई खाने के तेल की कीमतें, इन खाद्य पदार्थों से आयात शुल्क हटा