17.6 C
New York
Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस: मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की जांच...

कोरोना वायरस: मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई

24

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 50,000 से अधिक यात्रियों की जांच की जा चुकी है। विभाग के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया से यहां पहुंचने वाले

हवाई यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इससे पहले विभाग 18 जनवरी से चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहा था। विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक कुल 50,091 यात्रियों की जांच की जा चुकी है।