17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सड़क हादसे में छह की मौत

सड़क हादसे में छह की मौत

13

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक किशोरी घायल है पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सत्संग से लौट रही एक जीप पल्लू थाना क्षेत्र में ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मुकेश (22), निर्मल देवी (30), बुधराम (60) और उनकी पत्नी गोमती (55) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विजय (10) और 14 वर्षीय एक लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल 12 साल की एक लड़की का इलाज चल रहा है।