17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मशहूर रंगकर्मी संजना कपूर को फ्रांसीसी सम्मान

मशहूर रंगकर्मी संजना कपूर को फ्रांसीसी सम्मान

1

मशहूर रंगमंच कलाकार संजना कपूर को फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया जाएगा। संजना बालीवुड अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं और उन्हें यह सम्मान रंगमंच की दुनिया में उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रेंक रिस्तेर वर्तमान में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

वे मंगलवार को एक विशेष समारोह में संजना कपूर को प्रतीक चिन्ह प्रदान करेंगे। शशि कपूर और जेनिफर केंडल की बेटी संजना कपूर ने अपर्णा सेन की फिल्म 36 चौरंगी लेन (1981) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनकी मां प्रमुख भूमिका में थीं और उनके पिता फिल्म के निर्माता थे। यह सम्मान पाने वाले भारतीयों में भारती खेर, शाहरूख खान, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, ऐश्वर्या राय आदि शामिल हैं।