17.6 C
New York
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिरकार रिलीज़ हुआ ‘कबीर सिंह’ का धमाकेदार ट्रेलर…

आखिरकार रिलीज़ हुआ ‘कबीर सिंह’ का धमाकेदार ट्रेलर…

2

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आ गया है। एक जिद्दी और सनकी आशिक की लव स्टोरी पर बेस्ड मूवी का ट्रेलर धमाकेदार है। इस फिल्म में शाहिद एक सनकी आशिक का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म में उनकी एक्टिंग काबिले तारीफ है।तो वही कियारा इस फिल्म में एक सीधी-सादी लड़की का किरदार निभा रही हैं।

कबीर सिंह एक डॉक्टर की कहानी है। जो पढ़ाई में अव्वल है। लेकिन कबीर सिंह का एग्रेशन और सनकपन उसके प्यार और करियर पर भारी पड़ता है। गर्लफ्रेंड से बिछड़ने की जुदाई कबीर सिंह को तबाह कर देती है। वे खुद को बर्बाद करने में जुट जाता है। कबीर सिंह शराबी, ड्रग एडिक्ट, पागल प्रेमी और विद्रोही बन जाता है।

ये संदीप वांगा के निर्देशन में बनी कबीर सिंह 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है। इसका ओरिजनल वर्जन भी संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 21 जून को रिलीज़ होगी। हालाकिं देखना दिलचस्प होगा कि सनकी आशिक की कहानी को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।