17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘अलादीन’ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

‘अलादीन’ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

4

 डिज्नी में अपकमिंग रीमेक ‘अलादीन’ के किरदार सामने आ गए हैं। जिसमें अमेरिकी अभिनेता विल स्मिथ ‘जिन्न’ के रुप मे ब्लू अवतार में नजर आएंगें वहीं इस फिल्म में मीना मसूद ने अलादीन का किरदार निभाया है इस फिल्म के ट्रेलर में नाओमी स्कॉट प्रिंसेस जैसमीन के किरदार में दिखाई पड़ रही है। ‘अलादीन’ फिल्म एंटोनी गैलेंड की फैंटेसी कहानी अलादीन एंड द मैजिक लैंप पर आधारित है, जिसे गाय रिची ने डायरेक्ट किया है और डान लीन और जोनाथन ऐरिक ने इसे प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म का दुसरा ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जो कि 2 मिनट 14 सेकंड का है। अलादीन का दूसरा ट्रेलर बहुत दमदार है जिसमें आपको किरदार के जबरदस्त ऐक्शन, विजुअल्स, बेहतरीन लोकेसन और उसके म्यूजिक का अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है। जिसकी शूटिंग जॉर्डन, इंग्लैंड और सर्रे में हुई है।

इस फिल्म में विल स्मिथ जिन्न के रुप दिखाई देगें। माना जा रहा है कि विल स्मिथ को जिन्न के रुप दिखना दिलचस्प होगा क्योंकि उनके फैंस ने उन्हें एक्शन, इमोशनल और कॉमिडी फिल्मों में ही देखा है, लेकिन विल स्मिथ ने अलादीन में पहली बार कुछ हटके किरदार निभाया है। इस फिल्म कि कहानी में अलादीन और प्रिंसेस जैसमीन एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और जीन उन्हें मिलाने में मदद करता है।

इस फिल्म का लंबे वक्त से फैंस को इंतजार था आखिरकार उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ‘अलादीन’ कि यह फिल्म अमेरिका में 24 मई को रिलीज होगी और उसके दो से तीन दिन के अंदर इस फिल्म को भारत समेत अन्य देशों में भी रिलीज कर दिया जाएगा।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू