17.6 C
New York
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महागठबंधन में अजित सिंह पर फसा पेंच

महागठबंधन में अजित सिंह पर फसा पेंच

4

इन दिनो चुनाव के चलते सबकी नजर महागठबंधन पर है। इसी बीच जब महागठबंधन मे सम्मानजनक सीटों के मुद्दे पर अजित सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अगर-मगर की बात नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव बड़ी पार्टियां हैं और फैसला भी वही करेंगे।

सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में अजित सिंह की पार्टी को तीन सीट देना चाहते हैं जबकि रालोद 5 सीटें लेने पर अड़ी है। इसी को लेकर पेच फंसता दिखाई दे रहा है।

अजित सिंह के बयान से इतर यूपी रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद का कहना है कि हमने 6 सीटों की मांग की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी बातचीत हो रही है इसलिए सीटों की संख्या बढ़-घट भी सकती है। गठबंधन पर अनौपचारिक बैठक हुई है, हमें विश्वास है कि सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।

शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव लखनऊ में साझा प्रेस वार्ता करेंगे जिसमें उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का भी ऐलान हो सकता हैं। जो फॉर्मूला तैयार हुआ है, उसके मुताबिक सपा 35 सीट, बसपा 36 सीट और रालोद को 06 सीट मिलेंगी।