17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment सैफ-करीना के लाडले तैमूर ने यूं मनाया दशहरा, कुर्ता-पायजामा पहनकर किया डांडिया

सैफ-करीना के लाडले तैमूर ने यूं मनाया दशहरा, कुर्ता-पायजामा पहनकर किया डांडिया

4

नई दिल्ली- करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर इंडस्ट्री के सबसे चर्चित किड स्टार्स में से एक हैं। तैमूर जहां-कहीं जाते हैं मीडिया उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच जाती है। तैमूर अली खान की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। शुक्रवार को चारों ओर नवरात्रि और दशहरा की धूम थी। इस धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हुआ, यह वीडियो था सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर का। इस वीडियो में तैमूर अपने दोस्तों के साथ धूमधाम से डांडिया खेल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

Pukulu with Laksshya and Inaaya 💓💖💕

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभिनेता तुषार कपूर ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तुषार के बेटे लक्ष्य और अपने दोस्तों के साथ तैमूर डांडिया खेल रहा है। इस जश्न में आपको तैमूर की छोटी बहन इनाया भी नजर आ रही होगी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तैमूर ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है जिसमें वे काफी क्यूट लग रहा है।

आपको बता दें कि तैमूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहता है जिसकी एक वजह तो उनकी क्यूटनेस हैं और दूसरी वजह उनका नाम। तैमूर पहली बार अपने नाम की वजह से सुर्खियों में आया था। तैमूर नाम की वजह से सोशल मीडिया पर सैफ अली खान कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। लोग ‘तैमूर’ नाम की वजह से उन्हें कई बार निशाना बना चुके हैं।