17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment प्रियंका और निक की शादी की डेट हुई फाइनल

प्रियंका और निक की शादी की डेट हुई फाइनल

6

मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए के एक बड़ी ख़बर आई है, कि प्रिंयका की शादी की डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है और वही प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी के बन्धन मे बन्ध जाएगे।

मीड़िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी। वही शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी। दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं। शादी की खरीदारी करने और यहां मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में शादी कार्यक्रम को लेकर वह अपने मंगेतर निक जोनस के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में जोधपुर गई थीं। जहा उन्होने मेहरानगढ़ फोर्ट के मैनेजमेंट से बात की और यहां उपलब्ध स्पेस के बारे में जानकारी के साथ ही शादी को लेकर यहां होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी मैनेजमेंट से चर्चा की थी।

बता दें कि, प्रियंका और निक की बीते अगस्त माह में ही मुंबई में सगाई हुई थी, और इस दौरान निक के परिवार के सदस्य भी विदेश से प्रियंका और निक के साथ मुंबई पहुंचे थे। साथ ही दोनों ने एक पार्टी भी दी थी, जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे थे।