17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Goa गोवा: नौसेना के जहाज INS आदित्य ने गंभीर रूप से घायल मछुआरे...

गोवा: नौसेना के जहाज INS आदित्य ने गंभीर रूप से घायल मछुआरे को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की

5

भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) आदित्य ने गुरुवार को गोवा में गंभीर रूप से घायल मछुआरे को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। मुंबई के पीआरओ ने रक्षा सूचना दी कि गोवा से लगभग पश्चिम में गंभीर रूप से घायल मछुआरों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

पीआरओ डिफेंस, मुंबई ने एक ट्वीट में कहा, फिशिंग बोट, एफवी महोनाथन से प्राप्त एक संकटपूर्ण काल के आधार पर, आईएनएस आदित्य ने गंभीर रूप से घायल मछुआरे को 3 फरवरी, 2022 को गोवा के लगभग नॉटिकल माइल्स दूर आईएनएस आदित्य ने गंभीर रूप से घायल मछुआरे को फौरन चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। 

विपिन नामक मछुआरे का दायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके कारण खून बहुत बह गया था और ऑक्सीन का स्तर कम हो गया था।आईएनएस आदित्य तेजी से मौके पर पहुंच गया और घायल मछुआरे को ऑक्सीजन लगाकर तथा उसकी मरहम-पट्टी करके जहाज पर ले आया।

जहाज जब मदद के लिये मौके पर पहुंचा, तो देखा गया कि विपिन के दायें हाथ की हड्डी टूट गई थी और कई उंगलियां जख्मी हो चुकी थीं। उसे फौरन जहाज पर चढ़ाकर खून रोकने का उपचार किया गया। साथ ही शरीर में रक्त प्रवाह को स्थिर कर दिया गया।

नाव पर सवार सभी लोगों को आईएनएस आदित्य ने जहाज पर ही पकाया गया भोजन दिया। घायल मछुआरे की हालत जब स्थिर हो गई, तो उसे अपने साथियों के पास वापस भेज दिया गया।