शिल्पा शिंदे ने #MeToo आंदोलन को कहा बकवास हैं, किया ऐसे रीयेक्ट…

0

 जब से बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने #MeToo आंदोलन की शुरुआत की तब से अब तक कई लोगों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं, जिन्होंने खुद को #MeToo का हिस्सा नहीं बनाया वह महिलाएं उनका सपोर्ट कर रही हैं जो यह हिम्मत जुटा पा रही हैं।

लेकिन गुरुवार को लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने कुछ ऐसा कह दिया जो #MeToo आंदोलन को खारिज करने जैसा है। शिल्पा शिंदे पिछले साल खुद ही ‘भाभी जी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन अब #MeToo पर किए सवाल पर कुछ अलग ही तेवर में नजर आ रही हैं।

खबरों के मुताबिक शिल्पा ने #MeToo आंदोनल पर किए सवाल पर मीडिया से कहा, ‘जब जो घटना हो उसके बारे में तभी आवाज उठाना चाहिए, क्योंकि बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है।’ उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘यह बकवास है, आपको उसी समय मामले के खिलाफ तेज आवाज में बोलना चाहिए। यह आद में बोलने से काफी आसान है। आपको उस समय उस मामले के बारे में बात करनी चाहिए।

मुझे भी अपने अतीत से यह सबक मिला है। जब होता है, तभी बोलो – बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं, यह बेकार है। ”बाद में आप आवाज उठाते है, उसको कोई नहीं सुनेगा, बस विवाद होगा- और कुछ नहीं। जब होता है आपको तभी आवाज उठाना चाहिए, आपको साहस चाहिए।

”ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी है। आज जो भी हो रहा है- वो बहुत अलग है। कुछ नहीं बदलेगा। यह बस चलता ही रहेगा। मुझे नहीं समझ आ रहा कि लोग क्यों हमारी इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहे हैं। लोग अब हमारी इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं- कि ऐसा होता है, वैसा होता है।”

शिल्पा ने यह भी बताया कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में यह कोई नई चीज नहीं है। ”यह इंडस्ट्री बुरी नहीं है और न ही बहुत अच्छी है। हर जगह यह सब होता है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्यों खुद की इंडस्ट्री का ही नाम खराब कर रहे हैं। तो क्या जो लोग काम कर रहे हैं या जिन्हें काम मिला- वह सब लोग ही खराब हैं? ऐसा नहीं है, यह सब आप पर निर्भर करता है। आपसे सामने वाला इंसान कैसे रिएक्ट करता है, आप उसको कैसे जवाब देते हो।”

शिल्पा ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में सब आपसी सहमति से होता है। महिलाएं अब बातें कह रही हैं, लेकिन मैंने उस समय भी कहा था कि इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं है- जबरदस्ती नहीं होता। इंडस्ट्री में सब आपसी सहमति से होता है।