जानिए क्यों साउथ इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस ने बदला था अपना धर्म!

0

साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नयनतारा 18 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार एक्टिंग और खुबसुरती से हजारों दिलों पर राज करने वाली नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। अपने प्रोफेशनल वर्क के कारण एक्ट्रेस ने अपना नाम नयनतारा कर लिया। हालाकि ईसाई धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाने के पीछे भी अजीब कहानी है।

अपने शुरूआती करियर के साथ साउथ इंडस्ट्री में नयनतारा अपनी पहचान बना रही थी। देखा जाए तो नयनतारा कई हिट फिल्में दे चुकी थी। जिसके बाद वह सबकी फेवरेट बन गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर प्रभुदेवा से हुई, और दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों 5 साल तक लिव इन में रहे। उस वक्त प्रभुदेवा शादीशुदा होने के साथ-साथ तीन बच्चों के पिता भी थे।

लेकिन नयनतारा किसी भी हाल में उनके साथ रहना चाहती थी। इसलिए एक्ट्रेस ने चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में जाकर वैदिक मंत्रो के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। प्रभुदेवा की पत्नी लता को एक्ट्रेस संग उनका रिश्ता रास नहीं आया, और ये बात साफ कर दी कि अगर प्रभुदेवा एक्ट्रेस के साथ शादी करते हैं तो वह भुख हड़ताल पर बैठ  जाएंगी। हालाकि प्रभुदेवा संग रिश्ते को लेकर नयनतारा के खिलाफ काफी प्रदर्शन हुआ,यहां तक की उनके पुतले भी जलाए गए। अंत में एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर संग अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए। बता दें कि नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है और अपने फिल्मी करियर पर खास ध्यान दे रही हैं।