Athiya Shetty ने KL Rahul के साथ रिलेशनशिप पर लगाई मुहर! खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

0

भारतीय क्रिकेटर KL Rahul का शनिवार को 28वां जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Athiya Shetty ने KL Rahul को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी। पिछले काफी समय से इनके बीच रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थी।

लेकिन इन दोनों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया था लेकिन Athiya Shetty द्वारा खास अंदाज में बधाई देना और KL Rahul द्वारा उसे स्वीकारने से यह बात पक्की हो गई। Athiya Shetty ने KL Rahul के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, happy birthday, my person. अथिया ने इसके साथ दिल वाली इमोजी भी लगाई। केएल राहुल ने भी दिल की तीनइमोजी लगाते हुए इस बधाई को स्वीकार किया। इसी के साथ इन दो युवा सितारों के रिलेशनशिप पर मुहर लग गई।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार इनके रिलेशनशिप की खबर तब सामने आई थी जब केएल राहुल ने इस साल की शुरुआत में अथिया शेट्टी के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म ‘हेराफेरी’ के सीन को रीक्रिएट किया था। उन्होंने इसका कैप्शन दिया था- ‘हैलो देवीप्रसाद।’