17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home खेल सानिया बनी ‘मां’, पति शोएब मलिक ने कुछ इस अंदाज में दी...

सानिया बनी ‘मां’, पति शोएब मलिक ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

16

नई दिल्ली- टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सानिया मिर्जा और उनका परिवार इससे काफी खुश हैं। इस खुशखबरी के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया के पति शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इस खुशखबरी की जानकारी दी है।

शोएब मलिक ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ‘ये बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं पापा बन गया हूं और मेरी गर्ल (सानिया) भी बिल्कुल ठीक है। शोएब मलिक ने अपने और सानिया के सभी फैन्स को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी किया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का जैसी बाढ़ सी आ गई। फराह खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर सानिया को बधाई दी है। फराह खान ने एक और तस्वीर शेयर की है और नीचे लिखा है कि मेरे बेस्ट फ्रेंड ‘मां’ बन गई, उन्हें खूब बधाईयां।

वहीं लगातार सानिया और शोएब मलिक के फैन्स और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे है।