17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा,...

प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा, क्यों हैं ये दिन खास जानें!

15

हिंदू सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत शुभ माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस पवित्र दिन पर उपवास किया जाता है और माता पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।

इस बार दस दिसम्बर को होगा प्रदोष व्रत  

आपकों बता दे कि इस माह प्रदोष व्रत 10 दिसंबर रविवार को रखा जाएगा। रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। इस माह रवि प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन 11 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगा।

ReadAlso;शंख बजाने के अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को करें जड़ से ख़त्म