17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत- बांग्लादेश सीमा पर पहली बार तैनात हुई सभी महिला सैनिक

भारत- बांग्लादेश सीमा पर पहली बार तैनात हुई सभी महिला सैनिक

34

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सभी महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आयोजित पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत अग्रिम मोर्चे पर तैनात बांग्लादेश की महिला बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) कर्मियों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों देशों की तरफ से सीमा चौकी पर महिला सीमा रक्षकों के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सभी महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आयोजित पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत अग्रिम मोर्चे पर तैनात बांग्लादेश की महिला बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) कर्मियों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों देशों की तरफ से सीमा चौकी पर महिला सीमा रक्षकों के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। समारोह के दौरान दोनों पक्षों ने हाथ मिलाया और अपने-अपने देशों की निरंतर समृद्धि की कामना की तथा उनके बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की प्रतिबद्धता जताई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों बलों के बीच मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान पारंपरिक रूप से दोनों देशों के राष्ट्रीय त्योहारों जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा दीपावली और ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान होता है।