17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या ‘हिंदी मिडियम’ कि तरह ‘इंग्लिश मिडियल’ चला पाएगी जादू…

क्या ‘हिंदी मिडियम’ कि तरह ‘इंग्लिश मिडियल’ चला पाएगी जादू…

3

2017 में इरफान खान और सबा कमर स्टारर हिंदी मिडियम को दर्शकों से खुब प्यार मिला था। निर्माता साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम का अब सीक्वल बनने जा रहा हैं। हालांकि इरफान खान ही इस बार भी मेन लीड होंगे। हिंदी मीडियम ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे भ्रष्टाचार पर नज़र डाली थी। खबर हैं कि फिल्म को नए टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा साथ ही फ़िल्म में हिंदी मीडियम के आगे की कहानी को दिखाई जाएगी।

शुरु में ये भी सुनने को मिला कि फिल्म के सीक्वल का टाइटल हिंदी मीडियम 2 रखा जाएगा। लेकिन अब हिंदी मीडियम के सीक्वल का नाम “इंग्लिश मीडियम” होगा।  इंग्लिश मीडियम में दिखाया जाएगा कि इरफान की बेटी आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चली जाती हैं। इस बार फिल्म की थीम को बिल्कुल अलग रखा जाएगा। सीक्वल में उन भारतीय बच्चों की परेशानी की तरफ रूख किया जाएगा जो विदेश में पढ़ाई करने जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इंग्लिश मीडियम का निर्देशन साकेत चौधरी नहीं करेंगे। इस बार उनकी जगह फिल्म का निर्देशन होमी अदाजानिया करने वाले हैं। इससे पहले वो बींग साइरस, फाइंडिंग फैनी और कॉकटेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब ये देखने वाली बात होगी अगर इंग्लिश मीडियम 2017 में आई हिंदी मीडियम जैसा जादू दिखा पाती है या नहीं। वैसे याद दिला दें, हिंदी मीडियम के लिए इरफान को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-