17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या जल्द ही शादी करने वाले है रणबीर और आलिया?

क्या जल्द ही शादी करने वाले है रणबीर और आलिया?

4

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनो के रिलेशनशिप की खबरे जोड़ पकड़ रहे है। बीते दिनों  आलिया और रणबीर यूरोप ट्रिप पर गए थे। इसके बाद से ये अनुमान लगने शुरू हो गए थे कि कपल शादी के लिए जगह देखने गया है और दोनों इटली के लेक कोमो में सीक्रेट शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस पर रिएक्शन दिया है।

आलिया ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा- ‘कुछ भी। ये सब बकवास है। ये सिर्फ एक हॉलिडे था। लोग वो ही कहेंगे जो उन्हें कहना है’।  इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था। सोनी ने कहा था- ये पूरी तरह से निराधार है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया-रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म का लोगो लॉन्च किया जा चुका है। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।