17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर वीडियो हुआ वायारल…

श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर वीडियो हुआ वायारल…

2

: श्रीदेवी-बोनी कपूर के जीवन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। माना जाता है कि दोनों को शूटिंग सेट पर प्यार हुआ था। और दोनों की जीवन की कहानी काफी फिल्मी है। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने दुनिया से अलविदा कह दिया था।

आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी के डेथ एनिवर्सरी से पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो बेहद ही खास है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

बोनी कपूर ने कहा

बोनी कपूर ने बताया, मेरी और श्री की लवस्टोरी खुली किताब की तरह हैं, बता दें कि जब श्रीदेवी की मौत हुई तब बोनी कपूर उनके साथ दुबई में थे। लेकिन एक हादसे के कारण श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके मौत के सदमे से बोनी कपूर आज भी नहीं उभर पाए हैं।

श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए आज भी बोनी कपूर की आंखों नम हो जाती हैं, श्रीदेवी की पहली बरसी पर बोनी कपूर का शेयर किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडीयो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा है कि ये श्रीदेवी के साथ बिताया गया आखिरी पल है। बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी चुनिंदा तस्वीरों से सजा ये वीडियो दुबई में आयोजित फैमिली फंक्शन का है।

श्रीदेवी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें उनके साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। साथ ही इस वीडियो में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं।