17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद एनएच-5 समेत विभिन्न सड़कें बंद

हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद एनएच-5 समेत विभिन्न सड़कें बंद

1

हिमाचल प्रदेश के कुफरी, नरकंडा, किन्नौर और खड़ापत्थर समेत विभिन्न इलाकों में रातभर हुई बर्फबारी और शिमला में बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-5 समेत विभिन्न सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के फिरोजपुर को भारत-चीन सीमा पर शिप्की ला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) किन्नौर जिले में बंद हो गया है।

नरकंडा और खड़ापत्थर में भी वाहनों की आवाजाही बंद है। राज्य की राजधानी शिमला में रातभर बारिश हुई। राज्य में बारिश और बर्फबारी के चलते शीतलहर चलने लगी है, जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर इलाकों में घने बादल छाए रहेंगे।