17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड: आग से 28 घर खाक

उत्तराखंड: आग से 28 घर खाक

4

उत्तरकाशी जिले के एक गांव में आग लगने से 28 मकान जलकर राख हो गए और करीब एक दर्जन आंशिक रूप से जल गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उपखंड अधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि आग शुक्रवार दोपहर बाद लगी

और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी ब्लॉक के गांव में कतारबद्ध कई मकान इसकी चपेट में आ गए। आग में कुछ मवेशी भी जल गए। कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। एसडीएम के अनुसार प्रभावित परिवारों को स्कूलों के खाली भवनों में भेजा गया है और उनके भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।