17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अमेरिकी राजदूत ने की केजरीवाल से मुलाकात

अमेरिकी राजदूत ने की केजरीवाल से मुलाकात

5

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और मिशन के उप प्रमुख एडगार्ड कागन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए अनेक मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली सचिवालय में हुई इस मुलाकात में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘ भारत में अमेरिका के राजदूत श्रीमान केन जस्टर और मिशन के उप प्रमुख एडगार्ड कागन से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की दिल्ली के स्कूल की यात्रा भी शामिल है।’’