17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उफ ये आशिक! उसकी सनक से इस तरह तबाह हो गई एक...

उफ ये आशिक! उसकी सनक से इस तरह तबाह हो गई एक जिदंगी..

4

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने 25 साल की शादीशुदा महिला की घर में घुसकर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक कई दिनों से महिला के पीछे पड़ा था। जब मह‍िला का पत‍ि घर से बाहर गया तो मौका देखकर पहले तो युवक ने अपने प्यार का इजहार क‍िया और उससे भी इजहार करवाना चाहा। महिला के न मानने पर युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुल‍िस के मुताबिक, स्कीम नंबर 78 में किराए पर रहने वाली काजल शाक्य पर 26 साल के निखिल सोलंकी ने महिला के शरीर पर कई बार चाकू से वार किया। पड़ोसी और उसकी सास ने उसे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मह‍िला का पति शुभम शाक्य शादी में राजस्थान गया हुआ था।

पुलिस ने बताया क‍ि काजल ने मौत से पहले बयान में कहा की निखिल उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार  शाम 7.30 बजे वह पानी भर रही थी, तभी वह चाकू लेकर घर में घुस आया और कहने लगा कि तुम मुझसे प्यार क्यों नहीं करती? इसे लेकर उसने पहले बहस की फिर चाकू निकालकर कई वार क‍िए।

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने पुलिस को बताया की आरोपी ने काजल को बहुत बेरहमी से मारा पहले तो उसने लड़की को गला पकड़कर जमीन पर गिराया फिर चाकू से वार किया वह मदद के ल‍िए च‍िल्ला रही थी लेक‍िन वहां कोई मददगार सामने नहीं आया।

काजल मूल रूप से सांवेर की रहने वाली थी। वह 20 दिन पहले ही आरोपी का मोहल्ला छोड़कर यहां रहने आई थी।  काजल मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। आरोपी को हमला करते समय पड़ोसी महिला ने देख लिया था। आरोपी उसे भी मारने दौड़ा तो महिला ने दूसरे के घर में भागकर जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया।