17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ट्रंप को उम्मीद, जल्द होगी खेलों की वापसी

ट्रंप को उम्मीद, जल्द होगी खेलों की वापसी

6

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका की विभिन्न खेल लीग जल्द शुरू होंगी लेकिन उन्होंने इनकी वापसी के लिये समयसीमा तय करने से इन्कार कर दिया। प्रमुख पेशेवर खेल लीग के आयुक्तों के साथ कांन्फ्रेंस कॉल में ट्रंप ने नेशनल फुटबाल लीग के कमिश्नर रोजर गुडेल से कहा कि उनका मानना है कि सत्र सितंबर में शुरू हो जाएगा।

विश्व की अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरह अमेरिकी खेल भी प्रभावित हुए है। एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल, मेजर लीग सॉकर और नेशनल हॉकी लीग सभी ने पिछले महीने अपने सत्र को निलंबित कर दिया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि जब भी हम तैयार हों, प्रशंसक फिर से स्टेडियमों में लौटें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं। मैं आपको तिथि नहीं बता सकता लेकिन हम जल्द ऐसा करना चाहते हैं। ’’ रिपोर्टों के अनुसार मेजर लीग बेसबॉल और एनबीए के अधिकारी तटस्थ स्थलों पर दर्शकों के बिना मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।