17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बहुओं को दिलाया ट्रिपल तलाक, हलाला करना चाहता है ससुर

बहुओं को दिलाया ट्रिपल तलाक, हलाला करना चाहता है ससुर

10

यूपी के बुलंदशहर जिले से ट्रिपल तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों को उनके ससुराल वालों ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। वही अब लड़कियों पर ससुर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बहुओं को दिलाया ट्रिपल तलाक, हलाला करना चाहता है ससुरबता दें कि, मामला बुलंदशहर के अकबरपुर गांव का है। जहां एक शख्स ने अपनी दो बेटियों का निकाह धमैड़ा इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ किया था। कुछ दिन तो सबकुछ सामान्य चलता रहा लेकिन फिर दोनों विवाहिताओं के साथ उनका ससुर छेड़छाड़ करने लगा। ससुर दोनों बहुओं पर पर गलत नजर रखता था। एक बार उसने अपनी बहुओं के साथ दरिंदगी करने की कोशिश भी की लेकिन वो नाकाम हो गया। इसके बाद उसने उन दोनों की शिकायत अपने बेटों से की जिसके बाद दोनों बेटे आपा खो बैठे और अपनी पत्नियों को जमकर पीटा।
बहुओं को दिलाया ट्रिपल तलाक, हलाला करना चाहता है ससुर

मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ, ससुर ने ऐसी साजिश रची कि उसके बेटों ने अपनी पत्नियों को घर से ही निकाल दिया। लड़कियों ने उनकी खूब मिन्नतें की रहम की भीख मांगी लेकिन ससुराल वालों ने एक न सुनी। किसी तरह से अपने मायके पहुंची दोनों बहनों ने आप बीती सुनाई। जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने उनके ससुराल वालों से संपर्क साधा और लड़कियों को वापस बुलाने की गुहार लगाई. तब लड़के वालों ने ट्रिपल तलाक हवाला देकर लड़की पक्ष को हलाला के लिए कहा और दोनों बहनों को उनके ससुर के साथ हलाला करने का दबाव बनाने लगे। इस बात से परेशान होकर लड़कियों के परिजनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 20 अक्तूबर को दोनों दामादों ने उनकी बेटियों को तलाक दे दिया था। अब वे उनकी बेटियों से दोबारा निकाह करने के लिए तो राजी हो गए लेकिन वे लड़कियों पर अपने पिता के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं पुलिस अब इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रही है।