17.6 C
New York
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news घूस लेने के मामले में परिवहन मंत्रालय के इंजीनियरों समेत तीन गिरफ्तार

घूस लेने के मामले में परिवहन मंत्रालय के इंजीनियरों समेत तीन गिरफ्तार

4

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधीक्षण अभियंता और दो अन्य को 2.76 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में चेन्नई से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी अधिकारियों के मुताबिक, अधीक्षण अभियंता आर ईलावरसन, प्रभागीय

अभियंता मुरुगाबुपथी और निजी सलाहकार ओवु रेड्डी को बिल निपटारे के एवज में कथित तौर पर घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ईलावरसन ने कथित तौर पर मुरुगाबुपथी को रेड्डी के जरिए एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया कि मुरुगाबुपथी और रेड्डी ने 2.76 लाख रुपये वसूलकर ईलावरसन को दिए।