17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कुली नंबर .1 में सारा की बहन का किरदार निभाने के लिए...

कुली नंबर .1 में सारा की बहन का किरदार निभाने के लिए इस एक्ट्रस ने दिखाई दिलचस्पी…

5

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की कॉमेडी फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक की खबरें सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल प्ले करेंगे। उनके अपोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया है। फिल्म में एक अन्य अहम रोल के लिए जैकलीन फर्नांडिस नजर आ सकती हैं। वे रीमेक में सारा की बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी।

सूत्रों के मुताबिक जैकलीन फिल्म में सारा अली खान की बहन का रोल प्ले करने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है। अगर बात बन पाती है तो वे फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो ये तीसरी दफा होगा जब वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों
ढिशुम और जुड़वा 2 में नजर आ चुके हैं।

अगर फिल्म के ऑरिजिनल वर्जन की बात करें तो ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कादर खान, गोविंदा,करिशमा कपूर और कंचन को कास्ट किया गया था। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।