17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मौलाना साद के हरियाणा में छिपे होने के संकेत मिले, अनिल विज...

मौलाना साद के हरियाणा में छिपे होने के संकेत मिले, अनिल विज ने कहा- दो दिन में पकड़ लेंगे

6

तब्लीगी जमातियों के जरिये देश भर में कोरोना फैलाने के आरोपित निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद कांधलवी के हरियाणा में होने के संकेत मिले हैं। इसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हरियाणा सरकार ने साद की लोकेशन हासिल कर उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। हरियाण सरकार और सुरक्षा एजेंसियां मौलाना साद को पकड़ने के लिए जाल बिछाने में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस उस तक जल्‍द की पहुंच जाएगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो उसे दो दिन में पकड़ लेंगे।

टीम बनाकर खंगाले जा रहे नूंह के तमाम इलाके, केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अभी नहीं किया हरियाणा से संपर्क

हरियाणा सरकार द्वारा गठित टीम में कौन-कौन हैं और किसके निर्देशन में यह टीम कैसे काम करेगी, इस बारे में वह हाल फिलहाल किसी तरह की जानकारी साझा नहीं करना चाह रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि अगर मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो उसे दो दिन के भीतर पकड़ लिया जाएगा।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- हरियाणा में हुआ तो दो दिन में हो जाएगा गिरफ्तारी

हरियाणा के गृह मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सूचनाएं मिली हैं कि मौलाना साद नूंह इलाके में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन हमारी खुफिया एजेंसियां अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। हमारी इंटेलीजेंस को लगता है कि वह उत्तर प्रदेश में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन यदि साद ने हरियाणा को अपने छिपने का ठिकाना बना रखा है तो ऐसी सूचनाओं को सरकार किसी सूरत में नजर अंदाज नहीं करेगी और इसलिए टीम का गठन किया जा चुका है।