17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मशहूर गायक मीका सिंह के घर हुई चोरी, इस आदमी पर है...

मशहूर गायक मीका सिंह के घर हुई चोरी, इस आदमी पर है शक

4

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह के घर से चोरी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके ओशिवरा स्थित अपार्टमेंट से 1 लाख रुपये और करीब 2 लाख के सोने के आभूषण की रविवार को चोरी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना के बाद मीका ने ओशवरा पुलिस स्टेशन में रविवार को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक चोरी रविवार को 3 से 4  बजे के बीच हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और चोरी के दौरान मौजूद संबंधियों से भी पूछताछ जारी है।

इस मामले में दिल्ली के रहने वाले 27 वर्षीय अंकित पर शक किया जा रहा है। वह मीका सिंह के प्रोजेक्ट और लाइव शो को ऑर्गनाइज करने का काम करते थे। बताया गया है कि अंकित मीका के साथ 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहा था। मैनेजर ने ओशवरा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी को जानकारी दी कि चोरी के बाद से अंकित गायब हैं।

पुलिस का कहना है कि अंकित मीका का काफी अच्छा दोस्त था और अंधेरी में स्थित मीका के स्टूडियो के पास ही रहता था। उसका मीका के घर काफी आना जाना था। पुलिस ने यह भी बताया कि बिल्डिंग के वॉचमैन भी अंकित से परिचित थे और उन्हें आने जाने से कभी नहीं रोका।

ओशिवरा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेश से पूछताछ करने पर पता लगा कि  तो उन्होंने बताया कि अंकित के खिलाफ चोरी का यह मामला  धारा 382 के तहत दर्ज किया जा चुका है और पुलिस उसे पकड़ने में जुटी है। बता दें कि इस मामले में मीका की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं मिला है।

यदि आप भी पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से जुड़िये

यह भी देखें-