17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood द स्काई इज पिंक की धीमी शुरूआत, 3 साल बाद प्रियंका की...

द स्काई इज पिंक की धीमी शुरूआत, 3 साल बाद प्रियंका की वापसी ने नहीं किया कमाल

10

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। देसी गर्ल 3 साल बाद बॉलीवुड की कोई फिल्म करने जा रही थी। प्रियंका ने अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले भारत आकर जोरदार प्रचार भी किया।

इतना ही नहीं वे अपनी इस फिल्म का प्रचार विदेशों में भी जमकर कर रही हैं। लेकिन अफसोस इस प्रचार का ज्यादा फायदा प्रियंका की फिल्म को नहीं मिल पा रहा। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर ये फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

माना जा रहा है कि इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई और इसी के साथ इसकी तीन दिन की कुल कमाई लगभग 10 करोड़ हो गई है।