17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हरियाणा के खिलाड़ी खेल जगत में भारत का सिर पूरे विश्व में...

हरियाणा के खिलाड़ी खेल जगत में भारत का सिर पूरे विश्व में ऊँचा कर रहे है- CM मनोहर लाल

7

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा लुसाने डायमंड लीग जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज टवीटर पर किये गए अपने टवीट में कहा, ‘देश के गौरव और हरियाणा के बेटे नीरज चोपड़ा को 89.08 मीटर थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर ढेरों शुभकामनाएँ। मुझे ख़ुशी है कि हरियाणा के खिलाड़ी खेल जगत में भारत का सिर पूरे विश्व में ऊँचा कर रहे है।’

https://twitter.com/mlkhattar/status/1563379166245822466?s=20&t=fzdIlwAjknNK4A5HUM-TjQ

बतादे की हरियाणा के पानीपत जिला के गॉंव खंडरा वासी नीरज चोपड़ा ने खेल जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वह लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है।

हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट बने थे। फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंका था और रजत पदक अपने नाम किया था, और अब वे वह लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं।