17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज शाम से दौड़ेगी हरियाणा के चौथे शहर में मेट्रो…

आज शाम से दौड़ेगी हरियाणा के चौथे शहर में मेट्रो…

20
सोमवार से य़ानि आज शाम से बल्लभगढ़ के आस-पास में रहने वाले व आने जाने वालो यात्रियों को मैट्रो की एक नई सौगात मिलने वाली है।
बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों के लिए राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) और यहां से वापस जाने वाले हजारों लोगों की मुश्किलें समाप्त हो जाएगी। हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ के बाद मेट्रो से जुडने वाला बल्लभगढ़ चौथा शहर बन जाएगा। वर्तमान में हरियाणा में 25.8 कि.मी. मेट्रो लाइनें चल रही हैं। इस सेक्शन के उद्घाटन के बाद हरियाणा में मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 29 किलोमीटर हो जाएगी।
आज शाम से दौड़ेगी हरियाणा के चौथे शहर में मेट्रो...एस्कॉर्ट्स मुजेसर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) सेक्शन बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और मध्य दिल्ली क्षेत्रों की कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। बल्लभगढ़ एक औद्योगिक शहर है। बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक शहर बल्लभगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से बल्लभगढ़ तक अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए यात्रा करते हैं।
आज शाम से दौड़ेगी हरियाणा के चौथे शहर में मेट्रो...बल्लभगढ़ हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 2.14 लाख लोगों की आबादी वाला एक व्यस्त शहर है। सेक्शन के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ अन्तरराज्यीय बस टर्मिनल को फुट ओवरब्रिज के साथ सीधे जोड़ा जाएगा।  सेक्शन का उद्घाटन भले ही सोमवार को शुरू हो रहा है लेकिन अभी भी कई काम शुरू होने में दिसम्बर के अंत तक ही पूरे पाएंगे। स्थिति यह है कि राजा नाहर सिंह स्टेशन में 3 लिफ्ट और 3 एस्केलेटर्स अभी लगाए जा रहे हैं।