17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हत्यारा चालाक था लेकिन पुलिस उससे दो कदम आगे थी …

हत्यारा चालाक था लेकिन पुलिस उससे दो कदम आगे थी …

2

कातिल चाहे कितनी भी चालाकी करे लेकिन वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता है। तेलंगाना पुलिस ने जिस कातिल को गिरफ्तार किया है उसकी कहानी फ़िल्मी है। पेशे से लिफ्ट मकैनिक इस शख्स पर आरोप है कि उसने चार वर्षों के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों और एक सेक्स वर्कर के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद उनकी हत्या कर दी। यही नहीं मर्री श्रीनिवास नाम के इस शख्स ने लड़कियों के शवों को अपने ही गांव के खेत में बने कुएं में दफनाया था।  जी हाँ रेप करने के बाद उसने इन सभी की हत्या करके खेत में बने कुंए में दफना दिया था।

रेड्डी ने यह स्वीकार किया  कि वह वर्ष 2015 से रेप और हत्याएं कर रहा था। जब रेड्डी से  उससे 14 वर्षीय बच्ची के शव के बारे में पूछा गया तो  हाजीपुर गांव स्थित खेतों में बने कुएं में  लाश  बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर दो अन्य लड़कियों (जिनमें से एक 11 वर्षीय थी और दूसरी 17 वर्षीय) के हड्डियों के ढांचे दो अलग-अलग कुओं से बरामद किए गए।

हत्यारे की सुराग मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई ,लेकिन इसके साथ ही हत्यारे को भी अपने पकड़े जाने का भय ब्याप्त हो गया जिसके बाद वह अपना गांव छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया, ‘जब उसे पता चला कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी तो आरोपी ने शुक्रवार को गांव छोड़ दिया।’ उसे घाटकेसर के नजदीक रविरयाल स्थित उसके रिश्तेदार के घर से रविवार को पकड़ा गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भागवत ने कहा, ‘यदि वह कुछ और गुनाह भी कबूलता है तो हम उसे फिर से कस्टडी में लेंगे।’

पुलिस के अनुसार रेड्डी ने  रेप और हत्या की वारदातों को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया। वह  पहले तो कुछ दिन अपने शिकार की गतिविधियों पर नजर रखता था। इसक बाद रास्ते में उन्हें लिफ्ट देने के बहाने या जबरन उठाकर अपने खेतों में ले जाता था। वहां पर वह उनके साथ रेप, फिर हत्या कर देता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि  ‘शुक्रवार को रेड्डी ने मलयाल के नजदीक एक युवती से कहा कि वह उसे उसके गांव छोड़ देगा, जो कि तकरीबन वहां से तीन किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद वह उसे लेकर कुएं के पास गया।’ उन्होंने कहा, ‘रेड्डी  ने पहले युवती की पिटाई की, जिसके उसे कुएं में फेंक दिया। पीड़ित कुएं में गिरते ही बेहोश हो गई। आरोपी रेड्डी रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और लड़की का रेप किया। रेड्डी ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद कुएं में ही उसका शव दफना दिया।’