17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news G-20 सम्मेलन 2023 में आए मेहमानों का कुमांउनी अंदाज में किया स्वागत,...

G-20 सम्मेलन 2023 में आए मेहमानों का कुमांउनी अंदाज में किया स्वागत, पहाड़ी गानों पर थिरकते दिखे विदेशी मेहमान

4

मंगलवार को जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत भव्य तरीके के साथ किया गया, जी-20 सम्मलेन में शामिल होने वाले देश में से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 04, नाइजीरिया से 01, फ्रान्स से 02, इटली से 02, यूएसए से 02, कोरिया से 01, यूनाइटेड किंगडम से 05, जापान से 01, स्पेन से 01, साउथ अफ्रीका से 04, ऑस्ट्रेलिया से 01, नीदरलैण्ड से 01, कनाडा 02, सऊदी अरब से 03, ब्राजील से 01, चाईना से 02 से प्रतिनिधि थे।

पन्तनगर पहुंचने पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के स्वागत किया। कुमाऊॅनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। सभी प्रतिनिधि पहाड़ी टोपी एवं कल्चर से अभिभूत एवं खुश नजर आए । मेहमानो द्वारा पहाड़ी सांस्कृति आधारित छोलिया नृत्य एवं कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया गया। विदेश से आये मेहमानों ने इन लम्हों को अपने मोबाइल में कैद किया और सेल्फी लेते हुए नज़र आए तो कुछ प्रतिनिधि कुमाऊनी संगीत की धुन पर नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाए और संगीत पर जमकर थिरके।

प्रतिनिधियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने के लिए स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिनिधियों के लंच की व्यवस्था स्थानीय होटल रेडीशन ब्लू में की गई थी। जिसमें पहाड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद डेलीगेट्स ने रामनगर के लिए प्रस्थान किया।

ReadAlso;माफिया अतीक अहमद को मिली उम्रकैद की सजा, भाई अशरफ समेत 7 बरी