17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news टूटकर गिरा भगवान परशुराम का फरसा, अखिलेश यादव ने किया था...

टूटकर गिरा भगवान परशुराम का फरसा, अखिलेश यादव ने किया था अनावरण, भाजपा बोली- सपा के भ्रष्टाचार का नतीजा

26

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में भगवान परशुराम का 68 फुट ऊंचा फरसा लगाया था। अनावरण के 8 दिन बाद ही तेज हवाओं के कारण फरसा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।फरसा गिर जाने पर सियायत शुरू हो गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान परशुराम अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से नाराज हैं। फरसा गिर गया। हालांकि यह उन पर नहीं गिरा।

बीजेपी ने सपा पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि सपा के खोखले दावों की पोल खोल रहा। भगवान परशुराम के फरसे में भ्रष्टाचार किया गया। ये नई नहीं, ये वही सपा है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा चुनावी हिंदू बनी है। इस फरसे के गिरने से सपा का भष्टाचार सामने आ गया है। साथ ही कहा कि इसी फरसे से बीजेपी का नाश हो जाएगा।

उधर, यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की चुटकी ली। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया। मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भगवान परशुराम का फरसा गिरना सपा के लिए अपशगुन है। भगवान परशुराम सपा से कुपित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”अखिलेश यादव द्वारा विद्वेष पूर्ण भावना से भगवान परशुराम जी के मंदिर में लगाए गए फरसे का गिर जाना,स माजवादी पार्टी के लिए भारी अपशगुन साबित होगा।”

आपको बता दें कि साप ने लखनऊ में गोसाईंगंज के महुरा कला गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप भगवान परशुराम के मंदिर के सामने 68 फुट ऊंचा फरसा लगवाया था। सुल्तानपुर के लम्भुवा से पूर्व विधायक संतोष पांडे ने परशुराम मन्दिर के सामने इस फरसे को स्थापित कराया था। इसका गत 2 जनवरी को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूजन-अर्चन किया था।

रविवार की रात फरसा गिरने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ये फरसा अगर दिन में गिरता तो शायद कोई बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि, इस सम्बंध में फरसा गिरने की बात को अफवाह बताते हुए पूर्व विधायक संतोष पांडे ने पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा है कि फरसे पर एलईडी लाइट लगाने के लिए नीचे उतरा गया है। फरसा गिरने की बात अफवाह है।