17.6 C
New York
Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

7

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है,   देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह होम क्वारंटाइन पर हैं। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि- “मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोगों को खुद को अलग कर परीक्षण करने का अनुरोध करता हूं।”

चुनाव के बीच लगातार कई मंत्री और नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि वह 5 दिन में ही रिकवर होकर मोर्चे पर लौट आए हैं।