17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान, इन दो...

आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

19

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी अपनी जगह बरकरार रखमे में नाकाम रहे हैं।

सीरीज का तीसरा वनडे 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। बुधवार को सीरीज का दूसरा मुकाबला टाई रहा था।

शमी को पहले दो मैचों में अंतिम-11 में जगह मिली थी, लेकिन बाकी के मैचों के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पहले दो मैचों में काफी खराब प्रदर्शन किया था इसीलिए बुमराह और भुवनेश्वर को पहले दो वनडे मैचों के आराम के बाद वापसे बुला लिया गया है।वहीं, खलील अहमद को टीम में बनाए रखा गया है।

राष्ट्रीय चयनसमिति वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल छह टी-20 मैचों के लिए टीम का चयन शुक्रवार को पुणे मेंकर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टी-20 मैच उसकी सरजमीं पर खेले जाएंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, केएल राहुल, मनीष पांडे।