17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे...

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, रोहित और विराट की वापसी

9

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार चयन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे अहम फैसला यह रहा कि शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप दी गई है। वहीं, रोहित शर्मा अब सिर्फ बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे।

रोहित-विराट की वापसी

लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए राहत की खबर है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है। हालांकि, कप्तानी की जिम्मेदारी अब गिल को दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें टीम इंडिया गिल की अगुवाई में खेलेगी। इसके बाद टी20 सीरीज होगी, जिसमें सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे।

बुमराह को वनडे से आराम

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। हाल ही में एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद उन्हें रेस्ट पर रखा गया है। हालांकि, वह टी20 सीरीज में वापसी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर। फैंस के लिए जहां कोहली और रोहित की वापसी बड़ी राहत है, वहीं कप्तानी में हुए बदलाव ने सभी को चौंका दिया है। अब सबकी नजरें शुभमन गिल की नई भूमिका पर टिकी रहेंगी।