17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood तापसी –भूमिका की सांड की आंख का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

तापसी –भूमिका की सांड की आंख का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

7

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख लंबे समय से चर्चा के में हैं। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर जबसे  सामने आए हैं तब से फैंस का क्रेज काफी बढ़ गया है। हाल में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा की गई है। सांड की आंख का ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है।

यह फिल्म एक बायोपिक है जो शूटर दादी के नाम से मशहूर शार्पशूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित है।

सांड की आंख दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना से होने जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिस भिड़त में कौन सी फिल्म बाजी मारती है।