17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ट्वीट पर स्वतंत्र देव ने लगाई...

UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ट्वीट पर स्वतंत्र देव ने लगाई मुहर, बोले- संगठन तथा सरकार का काम एक

6

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी मुहर लगा दी है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल ठीक है।

जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह लखनऊ में सोमवार को किसानों को लेकर एक कार्यक्रम ‘सुनो किसान हम है’ कि थीम पर किसानों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के बाद में स्वंतत्र देव सिंह ने कहा कि केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार तथा संगठन हो काम तो एक ही करना होता है। दोनों का काम जनता का विकास करना है। सरकार तथा संगठन का काम प्रदेश का विकास करना होता है। इसी कारण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार या संगठन हो दोनों का काम जनता का विकास करना है। आखिरकार दोनों का काम तो एक ही है, जनता का विकास करना प्रदेश का विकास करना और उसी पर लगातार भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शुरुआत से ही किसानों के हित के लिए काम कर रही है। हम तो किसान के हितैषी हैं, उनके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह आज ‘सुनो किसान हम है’ कि थीम पर किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि में सतत जल प्रबंधन कैसे हो किसानों के साथ इस पर विशेष चर्चा की। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है।