17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सोनू निगम ने राधे मां पर किया ये कमेंट…

सोनू निगम ने राधे मां पर किया ये कमेंट…

8

मशहूर गायक सोनू निगम आज यानी 30 जुलाई को मना रहे हैं अपना जन्मदिन और उनके जन्म दिवस पर उनके फैंस ने दी हैं बहुत सारी बधाईयां। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज सबसे महंगे सिंगर्स में से एक हैं। सोनू ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने गाए हैं और साथ ही उन्होनें एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। वह कई बार विवादित बयान देने पर भी चर्चाओं में रहे है और उनकी इसी आदत को लेकर वह ट्रोल भी होते रहे हैं। बीते दिनों सोनू निगम अज़ान पर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिरे रहे। उन्होंने अज़ान को धार्मिक कट्टरता बताते हुए कहा कि इससे मेरी नींद खराब होती है और अज़ान को गुंडागर्दी भी कहा।

 

अप्रैल 2015 में एक मीडिया हाउस ने सोनू पर बैन लगा दिया था जी हां सोनू ने कुमार विश्वास को किसान आत्महत्या मामले में सपोर्ट किया था पर लोगों ने इस विवाद में भी अपने पसंदीदा गायक का ही साथ दिया था। इसके बाद खबर सामने आई की एक म्यूजिक कंपनी से झगड़े के बाद उन्होंने सन्यास लेने की भी बात कही थी। लाखों फैंस के चलते ऐसा संभव ही कहां, फिर क्या था उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था। खबर सामने आई है कि हाल ही में सोनू ने राधे मां पर भी एक टिप्पणी कर दी है और राधे मां को उन्होंने काली मां का अवतार बताया है।

गौरकरने वाली बात है कि आज बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम 45 वर्ष के हो गये है, उनका जन्म 30 जुलाई,1973 में हुआ था। सोनू निगम ने अपने करियर की शुरूआत में ही बहुत जल्दी एक बड़ा मुकाम पाया है और आज उनकी गिनती सबसे प्रतिभावान सिंगर में होती है।

यहि आप पत्रकारिता जगत में रूची रखते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से जुड़िये-

यह भी देखें-