17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रियंका के बचाव में उतरी सोना मोहपात्रा,सलमान को दिया करारा जवाब….

प्रियंका के बचाव में उतरी सोना मोहपात्रा,सलमान को दिया करारा जवाब….

2

सलमान खान की फिल्म भारत, जून के पहले हफ्ते में ईद पर रिलीज होगी। मूवी के प्रमोशन में व्यस्त सलमान खान से लगभग हर इंटरव्यू में भारत से प्रियंका चोपड़ा के वॉकआउट को लेकर सवाल किया जा रहा है। सलमान भी प्रियंका के मूवी छोड़ने पर बेबाकी से जवाब दे रहे हैं। लेकिन उनके सभी बयानों से साफ झलकता है कि वे अभी भी एक्ट्रेस से नाराज हैं।

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ लगातार सलमान खान की ओर से जारी बयानबाजी पर सिंगर सोना मोहपात्रा भड़क गई हैं। सोना ने एक ट्वीट कर सलमान खान को लताड़ा है और प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया। सोना ने लिखा- ”क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के पास जिंदगी में करने के लिए बेहतर चीजें हैं। खासतौर पर वे अपनी जर्नी से महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं”।

हालांकि दबंग खान की आलोचना करने पर सलमान खान के फैंस सोना मोहपात्रा को ट्रोल भी कर रहे हैं। प्रियंका और निक के एज गैप पर मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। इस सभी ट्रोल्स को सिंगर ने कड़ा जवाब दिया है।