17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बेटे ने मां की पीट-पीट कर की हत्या

बेटे ने मां की पीट-पीट कर की हत्या

5

राजस्थान के गंगानगर जिले में एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना चूनावढ़ गांव के वार्ड तीन में बुधवार दोपहर को हुई। उन्होंने बताया कि खाना बनाने को लेकर कहासुनी होने के बाद आरोपी कृष्ण कुमार ने अपनी मां बिंद्रकौर को पीटा जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता रामप्रकाश जब घर आया तो उसे घटना का पता चला और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रामप्रकाश की सूचना पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले में पूछताछ की जा रही है।