17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime ससुराल में दामाद की बेरहमी से पिटाई, सिर्फ 25 सेकेंड में बरसाए...

ससुराल में दामाद की बेरहमी से पिटाई, सिर्फ 25 सेकेंड में बरसाए 35 घूंसे!

10

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में एक दामाद की ससुराल में बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि दामाद रोहित ने अपनी पत्नी के घर आए एक अजनबी को रोकने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। CCTV फुटेज में मात्र 25 सेकंड में 35 घूंसे मारते हुए आरोपी साफ दिख रहे हैं।

पिटाई इतनी बर्बर थी कि पीड़ित का चेहरा लहूलुहान हो गया। रोहित ने अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर ट्वीट के माध्यम से कार्रवाई की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है।