फिल्म आर्टिकल 15 में कुछ इस तरह से दिखेंगे आयुष्मान खुराना

0

 आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 का सबको इंतजार है। जैसा कि आप सभी जानते है की आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के बड़े असाधारण कलाकार हैं। और नम्बर 1 की लिस्ट में सबसे आगे हैं। आज तक उन्होंने विक्की डोनर, अधांधुंध, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में एक खुशमिजाज या कहें कि  कॉमिक किरदार ही निभाते हुए नजर आए हैं। इस बार आर्टिकल 15 में वो पहली बार कोई सीरियस रोल करते हुए दिखाई देंगे। आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिंन्हा जो कि अपनी पिछली फिल्म ‘मुल्क’ जो 2018 में रिलीज हुई थी। उसको लेकर वह काफी सुर्खियों में बने हुए रहे। ‘मुल्क’ एक ऐसी फिल्म थी जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था पर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

28 जून को आने वाली आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में आयुष्मान एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर को देखने के बाद एक बात में कोई शक ही नहीं कि उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दमदार एक्टिंग की है। जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएगी। 28 जून को आर्टिकल 15 भारत के लगभग 800 से ज्यादा सिनेमाघरों में दर्शायी जाएगी। दरअसल आयुष्मान की यह फिल्म आर्टिकल 15 एक सच्ची घटना पर आधारित है। उससे पहले ये बता दें कि आर्टिकल 15 भारतीय संविधान का एक अहम कानून है जो कि भारत के हर एक नागरिक को एक समान होने की ताकत देता है। अगर सीधे शब्दों में कहे तो किसी भी धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव करना गलत है एंव कानूनी अपराध है, ट्रैलर के हिसाब से ये कहा जा सकता है कि आर्टिकल 15 जोकि भारतीय संविधान का हिस्सा है ये फिल्म उसी पर आधारित होगी।

फिल्म से जुड़ी जानकारी के अनुसार यह फिल्म यूपी में ही शूट हुई है। और यूपी के ही किसी सच्ची घटना पर आधारित है। और आपको बता दें कि बॉलीवुड जगत में यूपी पर बनी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष्मान की य़े फिल्म बहुत धमाकेदार रहेगी। पर ये भी आशांका लगाई जा रही है कि आर्टिकल 15 को लेकर बवाल भी हो सकता है। अनुभव सिन्हा की पिछली फिल्म मुल्क की तरह इस फिल्म का भी विरोध हो सकता है। क्योंकि इस फिल्म का विषय भी काफी CONTROVERTIAL  है।

आयुष्मान खुराना भी इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने भी ट्वीट करके कहा कि यह फिल्म बॉलीवुड की बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी फिल्म है। और उन्होंने अनुभव सिंहा को बोला कि ये अनमोल रत्न देने के लिए धन्यावाद। अनुभव सिन्हा का भी कहना है कि ये फिल्म एक इनवेटिंगेशन ड्रामा फिल्म है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-